हिमाचल आजकल
शिमला। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आदिलाबाद, तेलंगाना में एक समारोह में वर्चुअल रूप से एसजेवीएन के चार विद्युत स्टेशनों उत्तराखंड में 60 मेगावाट नैटवाड़ मोरी जलविद्युत स्टेशन, उत्तर प्रदेश में 75 मेगावाट का परासन सौर ऊर्जा स्टेशन, 75 मेगावाट का गुरहा सौर ऊर्जा स्टेशन और 50 मेगावाट का गुजराई सौर ऊर्जा स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की परियोजनाओं हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना और 15 मेगावाट नंगल फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना और असम में 70 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला भी रखी। यह सभी जलविद्युत और सौर ऊर्जा परियोजनाएं देश के वर्ष 2070 तक शुद् शून्य कार्बन उत्सर्जन अर्थव्यवस्था हासिल करने के लक्ष्य में योगदान देंगी। उन्होंने 56 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विद्युत एवं बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्घ्ट्र को समर्पित किया। इस एेतिहासिक अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल, डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री, ए. रेवंत रेड्डी, तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र के केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं विकास मंत्री, जी. किशन रेड्डी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर, तेलंगाना में गीता कपूर, अध्घ्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन और अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन भी समारोह में उपस्थित रहे। एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में सलिल शमशेरी, कार्यकारी निदेशक (आईटी एंड एसई), चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मा$सं$) और वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल रूप से समारोह में जुड़े।


| All Rights Reserved | Website By :