दिल्ली में दयाल प्यारी व विनोद सुल्तानपुरी पर मंथन
अमित नंदा व सोहन लाल भी टिकट की दौड़ में शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। इस बार शिमला लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबला होगा। कांग्रेस आलाकमान ने श्यिामला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। इस सीट पिछले कई सालों से पर भाजपा का दबदबा बना हुआ है। शिमला संसदीय क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार सत्तासीन है। ऐसे में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
हिमाचल कांग्रेस ने अब लोकसभा चुनाव पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। दिल्ली उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है। उधर, शिमला लोकसभा सीट को कांग्रेस इस बार हल्के में नहीं लेना चाहती है। शिमला संसदीय क्षेत्र से इस बार कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार को चुनावी रण में उतारने की तैयारी में है।

कांग्रेस से जूड़े सूत्र बताते है कि दिल्ली में शिमला लोकसभा सीट से कसौली के विधायक विनाद सुल्तानपुरी और पच्छाद से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी दयाल प्यारी के नामों पर चर्चा हुई है। दयाल प्यारी की पच्छाद व इसके नजदीकी विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी खासी पैठ है। लेकिन कांग्रेस के एक धड़ा सीटिंग विधायक को चुनाव मैदान में उतारने की पक्ष में नहीं है। वहीं शिमला से पूर्व विधायक सोहन लाल व कांगे्रस नेता अमित नंदा भी टिकट की रेस में है। जबकि भाजपा ने पहले ही वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। बहरहाल कांग्रेस आलाकमान नफा नुकसान को देखते हुए शिमला लोकसभी सीट से मजबूत उम्मीवारा को उताने की रणनीति बना रहा है।
शिमला लोकसभा सीट जीताने की जिम्मेदारी इनके कंधों पर
शिमला लोकसभा सीट से अगर विनोद सुल्तानपुरी या फिर दयाल प्यारी को टिकट दिया जाता है तो मुकाबले रोचक हो जाएगा। इन दोनों नेताओं को अपने अपने क्षेत्र में अच्छी खासी पैठ है। उधर, शिमला संसदीय क्षेत्र से सरकार में पांच कैबिनेट मंत्री है। सिरमौर से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सोलन से स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल संबंध रखते है। जबकि शिमला से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रमाीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्व सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तालुल्लक रखते है। उधर, मोहन लाल ब्राक्टा, रामकुमार चौधरी और संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव है। इसके अलावा शिमला जिला से कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं को कैबिनेट व ओसडी के पद से नवाजा गया है। लिहाजा इस हिसाब से कांग्रेस उम्मीदवार को शिमला संसदीय क्षेत्र में सत्ता का फायदा मिल सकता है।


| All Rights Reserved | Website By :