हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक की गीता कपूर ने अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त) और अजय सिंह, सीईओ, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के साथ गांव नैहला, जिला बिलासपुर, में एसजेवीएन के 15 मेगावाट नंगल फ्लोटिंग सोलर परियोजना और 18 मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर परियोजना स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर एसजेवीएन, एसजीईएल और बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गीता कपूर ने नंगल जलाशय में 15 मेगावाट की नंगल फ्लोटिंग सौर परियोजना के पीवी मड्यूल ऐरी के प्रथम लांच का उद्घाटन किया। इस लांच में 57$225 किलोवाट की कुल क्षमता के 105 मड्यूल को जलाशय में उनके फाईनल स्घ्थल पर स्थापित करना और इसे स्थायी मूरिंग और एंकरिंग सिस्टम से जोडऩा शामिल है। यह परियोजना अपनी तरह की एक अनूठी परियोजना है जिसे भाखड़ा बांध के डाउनस्ट्रीम में विकसित किया जा रहा है। यह वर्तमान में उत्तरी क्षेत्र में विकसित की जा रही सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना है।
एसजीईएल ने बीबीएमबी की आेर से एसईसीआई द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से 15 मेगावाट की नंगल फ्लोटिंग सोलर परियोजना हासिल की है। एसजीईएल और बीबीएमबी के मध्घ्य 3$26 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए और इसे सीईआरसी द्वारा स्घ्वीत गया। यह परियोजना प्रथम वर्ष के दौरान लगभग 33 मिलियन यूनिट ऊर्जा और 25 वर्षों में लगभग 756 मिलियन यूनिट की संचयी ऊर्जा का उत्घ्पादन करेगी। परियोजना स्घ्थल से विद्युत का ट्रांसमिशन समर्पित ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से किया जाएगा जिसे बीबीएमबी द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस दौरे के दौरान गीता कपूर और अखिलेश्वर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नैहला गांव में 18 मेगावाट की ग्राउंड माउंटेड सौर परियोजना का भूमि पूजन भी किया। यह परियोजना बीबीएमबी की आेर से पीईडीए द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से एसजीईएल द्वारा प्राप्त की गई थी। परियोजना के लिए एसजीईएल और बीबीएमबी के मध्घ्य 2.63 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए।


| All Rights Reserved | Website By :