Saturday, February 28, 2026

नंद लाल और भवानी सिंह पठानिया ने भाजपा पर बोलो हमला

छह बागी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर : नंद लाल
जयराम को सता रहा जनता की सजा से डर, अभी से ढूंढ रहे हार के बहाने
हिमाचल आजकल
शिमला। सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल और राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बागी कांग्रेस विधायकों के प्रवक्ता बन कर रोज बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा को हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बागियों के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करना चाहिए। जयराम ठाकुर व भाजपा के अन्य नेता बागियों का बचाव क्यों कर रहे हैं। उनका कहना है कि कौन बागियों के फाइव स्टार होटलों में रहने का खर्च उठा रहा है। कौन बागियों के लिए कानूनी राय लेने के बयान दे रहा है, कौन उन्हें हेलीकप्टर और चार्टर्ड प्लेन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा है, किसकी शह पर उन्हें सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा दी गई है। दोनों नेताओं ने कहा कि जयराम ठाकुर और भाजपा के नेताओं को इन सवालों के जवाब हिमाचल प्रदेश की जनता को देने होंगे क्योंकि जनता जवाब चाहती है।


नंद लाल और भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि भाजनपा नेताओं ने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची है। नेता विपक्ष लगातार देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों को ठगने का काम किया और विपक्ष में रहते हुए भी बार बार झूठ बोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आत्म चिंतन करने की जरूरत है और विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार को स्वीकार करना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संवैधानिक  संस्थाओं में पूरा भरोसा है, जबकि भाजपा नेताओं से सत्ता का मोह छूट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भली-भांति जानते हैं कि हिमाचला की जनता अवसरवादी राजनीति को पसंद नहीं करती और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है, इसलिए वह अभी से हार के बहाने ढूंढने में लग गए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles