Saturday, February 28, 2026

फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

गाडिय़ों में भर-भर कर फर्म भरवाने के लिए लाए जा रहे हैं लोग
कांग्रेस सरकार को एहसास है कि वह ज्यादा दिन की मेहमान नहीं
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी मातृशक्ति को ठगने का प्रयास कर रही है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी सम्मान निधि के फर्म भरवाए जा रहे हैं। यह फर्म भी विधानसभा में भरवाए फर्म की तरह ही है। सरकार को पहले विधान सभा चुनाव में भरवाए गए फर्म का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के समय इसी तरह कांग्रेस के नेताआें ने घर घर जाकर फर्म भरवाए और पहली कैबिनेट में प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को यह सम्मान निधि देने की बात कही। सरकार बनने के बाद न जाने कितनी कैबिनेट बैठकें हो गई लेकिन सरकार को अपनी इस गारंटी की याद नहीं आई। जैसे ही पता चला कि एक हफ्ते किए भीतर आचार संहिता लगने वाली है बिना बजट के प्रावधानों के ही फिर से सम्मान निधि का फर्म भरवाया जाने लगा। पिछली बार की तरह इस बार कांग्रेस के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। इस बाबत भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर इस पूरे प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बात कररहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता लगते ही राजनैतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटाए जाने चाहिए थे लेकिन प्रशासन सरकार के निर्देश पर अयोध्या धाम में निर्मित भगवान राम के मंदिर के पोस्टर और बैनर फाड़ रही है। इन पोस्टर और बैनर में न किसी पार्टी का जिक्र है न किसी राजनेता का। फिर भी प्रशासन सिर्फ राम मंदिर के पोस्टर और बैनर फाड़ रहा है जबकि सरकार के नेताओं और पोस्टर को नहीं छू रहा है। इस तरह से पक्षपात पूर्ण कार्रवाई को भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कानून के दायरे में रहकर काम करें और लक्ष्मण रेखा न लांघे। इस सरकार के भविष्य के साथ अपना भविष्य न जोड़ें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार ने अपने ही चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान किया। बिना चुने हुए लोगों को कैबिनेट रैंक बांटी, वही सरकार चला रहे हैं जबकि चुने हुए जनप्रतिनिधि को जलालत मिल रही है। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी, विधायक, मंत्री सब नाराज रहे आवाज उठाते रहे। लेकिन सरकार ने सबको अनदेखा कर दिया। कांग्रेस के विधायकों में इस कदर नाराजगी थी कि उन्होंने राजसभा के चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक को दिखा कर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। अपने ही विधायकों को अपमानित करके सरकार चलाने की प्रयास के कारण कांग्रेस की यह स्थिति बनी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार लोकप्रियता पहले ही खो चुकी थी अब अपन बहुमत भी खो चुकी है। सरकार ने बजट पारित करने के पहले विधान सभा से भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित करके बजट पास करवाया। स्वास्थ्य विभाग के कट मोशन में बाई विपक्ष की मांग पर मत विभाजन नहीं दिया वरना यह सरकार उस दिन भी गिर जाती हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles