Sunday, April 12, 2026

प्रधानमंत्री ने किसानों को नए साल में 10वीं किस्त जारी की :राकेश बबली

हिमाचल आजकल

शिमला। केंद्र और राज्य में स्पष्ट और पारदर्शी सरकार का ही नतीजा है कि आज किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के 9 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ मिलना इसका परिचायक है। किसानों को नए साल में 10वीं किस्त जारी की गई।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली ने यह बात कही। वे सोमवार को भाजपा कार्यालय में शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कृषि मंडियों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 197 करोड़ रुपए दिए हैं और कार्य प्रगति पर है। कृषि के आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए 1 लाख करोड़ की राशि दी गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के किसान जहर मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती के लिए हिमाचल की सराहना कर चुके हैं। इसके लिए जयराम ठाकुर सरकार ने 25 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।
राकेश बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा पशुओं के लिए गौ सदन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।

बैठक में जिला शिमला संसदीय प्रभारी अक्षय भरमौरी ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव होते हैं। देश और समाज में व्यक्ति को जागृत करने का मंत्र ही हमें मिशन रिपीट की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में हमें एक अच्छे वक्ता मिले हैं। इसका परिणाम है कि भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने को कहा ताकि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाए।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने स्वागत भाषण दिया और संगठन के कार्यों का वृत पेश किया।
किसान मोर्चा के महामंत्री प्रेम चौहान, इंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जय लाल ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आभा ठाकुर, किसान मोर्चा कुसुम्पटी मंडल अध्यक्ष नितीश शर्मा, शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा यशपाल मतयेक, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय सह सचिव हिमांशु जसरोटिया, कार्यालय सचिव महेंद्र शर्मा, शिमला मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर सहित शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles