Sunday, April 12, 2026

कुलदीप राठौर ने की कोटगढ़ खनेटि छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत

हिमाचल आजकल

शिमला, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज गयेटी थियेटर में कोटगढ़ खनेटि छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम इनायत में शिरकत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे आपसी मेलजोल व हमारी सम्रद्ध संस्कृति को बचाये रखने में बहुत सहायक सिद्ध होते है।उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज उन्हें इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला।उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों का आह्वान किया कि उन्हें आपसी भाई चारे के साथ अपनी इस विरासत को संजोए रखने में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।राठौर ने इस सफलआयोजन के लिये छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।इस दौरान उनके साथ ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,इंद्रजीत सिंह, सुशांत कपरेट,दीक्षा सिंघा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles