Saturday, August 1, 2026

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

हिमाचल आजकल

शिमला।  भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनजीत सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनजीत सिंह ठाकुर की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी से पार्टी को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मनजीत सिंह ठाकुर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन आज उनकी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि मनजीत सिंह ठाकुर ने वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव भी रहे हैं। 

मनजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की प्रगति के लिए अनेकों कदम उठा रहे हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर ही वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक सिपाही के रूप में समर्पित होकर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दूरदर्शी नेता हैं और हिमाचल प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।  इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles