हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत जय पीढ़ी माता के सुंड़ली गांव से संबंध रखने वालें सोबन लालटा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर परिवार सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सोबन लालटा पिछले तीस वर्षो से भाजपा से जुड़े थे और भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहें। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोबन लालटा को कांग्रेस पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सोबन लालटा व परिवार के सदस्यों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उधम लाल रिल्टा, मदन सिंह आज़ाद व सोहन सिंह उपस्थित रहे।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोबन लालटा परिवार सहित कांग्रेस में हुए शामिल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :