भाजपा ने हिमाचल में सरकार गिराने का किया प्रयास
हिमाचल आजकल
शिमला। लोकसभा का चुनाव इस बार काफी अहम है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। अभी तक हुए लोकसभा के चार चरणों में इंडिया गंठबंधन को काफी ज्यादा समर्थन मिल है। हिमाचल में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों को लोगों का भारी सर्मथन मिल रहा है। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी और शिक्षा मत्र9ी रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस प्रेस वार्ता में कही।
उनका कहना था कि अभी तक देशभर में 350 से अधिक लोकसभा की सीटों पर चुनाव हो चुका है। जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है उसमें इंडिया गठबंधन को बेहतर प्रर्दशन किया है। इस बार का लोकसभा चुनाव अलग तरह का होगा। उन्होंने कहा कि भजापा ने हिमाचल में ऑपरेशन लोटस चलाने का प्रयास किया है। जिसमें भाजपा सफल नहीं हो पाई। भाजपा ने हिमाचल में चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की है। यह चुनाव अब धनबन और जनबल के बीच होगा। अंत में जीत जनबल को होगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पंद्रह महीने के कार्यकाल में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना शुरू की। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिला है।
कांग्रेस उम्मीदवार को देंगे पूरा समर्थन : राकेश सिंघा
माकपा नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि आजदी के बाद जितने भी चुनाव हुए है, यह चुनाव अलग होगा। यह चुनाव असाधारण है। इंडिया गठबंधन में माकपा का पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईडी का दुरूपोग करके विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया। चुनाव आयोग को शिकायतें दी जा रही है लेकिन भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री सभी सीमाएं लांग रहे है। इस पर चुनाव आयोग चुप है। राकेश सिंघा ने कहा कि माकपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों और विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करेगा।
विपक्ष के नेतओं पर बनाए झूठे केस : सुरजीत ठाकुर
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों से किए गए वादों को दस सालों में भी पूरा नहीं किया है। केंद्र सरकार के सभी दावे झूठे निकले। केेंद्र सरकार केवल विपक्ष के नेताओं को तंग करने में लगी रही। विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे बना कर जेल भेजा गया। उनका कहना है कि इलेक्ट्रोल बांड देश का सबसे बड़ा घोटला है। केंद्र सरकार दस सालों में युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। मंहगाई चरस सीमा पर है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को समर्थन देगी। राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी इंडिया गंठबंधन का हिस्सा है।
चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन ने किया बेहतर प्रदर्शन : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :