हिमाचल आजकल
शिमला। लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी की जीत होगी। यह बात शिक्षा मंत्री व शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर कोटखाई क्षेत्र के बाघी, रत्नाडी, खलटूनाला, पुड़ग, क्यारी, देवरी-खनेटी, थरोला और खड़ापत्थर के दौरें के दौरान कह रहे थे। इस दौरे में उनके साथ शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व विधायक कॉमरेड राकेश सिंघा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद का पिछले पांच वर्षो में शिमला लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों पर ध्यान नही गया और अब सांसद सुरेश कश्यप जनता के मुद्दों को उठाने की बात कर रहे हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि गत वर्ष आपदा से प्रदेश तहस नहस हो गया था, प्रदेश की भयावह स्थिति को देखते हुए जनता को उम्मीद थी कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करेगी। केंद्र द्वारा आपदा में प्रदेश की सहायता करना तो दूर उल्टा प्रदेश को मिलने वाली जीएसटी ग्रांट व अन्य केंद्रीय बजट में कटौती कर दी।रोहित ठाकुर ने कहा कि देश में भाजपा की तानाशाही बढ़ती जा रही हैं इसे केवल और केवल वोट की ताक़त से रोका जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तऱीके से चुनी हुई सरकारों को तोड़ा जा रहा हैं, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा के मिशन लोटस को फेल किया हैं और लोकसभा व 6 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 15 महीनें के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास करने का प्रयास किया हैं। बाग़वानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़कें उनकी पहली प्राथमिकता हैं और जुब्बल नावर कोटखाई में सड़कों व भवनों के निर्माण पर ₹450 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत करवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के मिलने वालें ₹1500 रुपए रोकने की कोशिश की हैं। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए जनता से वोट देने की अपील की। विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि भाजपा ने 2014 में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाकर 100% करने की बात कही थी जिस पर भाजपा के सांसद एक शब्द तक नही बोल पाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी इसके विपरीत भाजपा की जो जनविरोधी नीतियां रही उससे कृषि पर लागत बढ़कर दोगुनी हो गई हैं। सुल्तानपुरी ने कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र के किसानों, बाग़वानों, युवाओं के मुद्दों को संसद में मज़बूती से साथ उठाया जाएगा। पूर्व विधायक कॉमरेड राकेश सिंघा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश को अच्छे दिन के सपने दिखाएं थे जिस पर भाजपाई बात तक नही कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही के चलते देश की संवैधानिक संस्थाएं मात्र कठपुतली बनकर रह गई हैं। देश मे अमन-शांति, ख़ुशहाली, रोजगार, संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी की जीत जरूरी हैं।


| All Rights Reserved | Website By :