राहुल गांधी 26 मई को ऊना और नाहन में करेंगे बड़ी रैलियां
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की प्रस्तावित जनसभाएं तय कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 25 मई को तो पार्टी महासचिव 29 व 30 को चुनावी जनसभाएं करेंगीं। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिष्ण हिमराल ने दी। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पार्टी के सभी स्टार प्रचारक सभी जिलों में बड़ी चुनावी जनसभाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक 27,28,29 व 30 मई को सभी जिलों में रैलियां करेंगे। स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ,प्रियंका गांधी,राहुल गांधी,शशिथरूर,सचिन पायलट समेत, प्रभारी राजीव शुक्ला,संगठन महासचिव वेणुगोपाल, आनंद शर्मा व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सभी 40 नेता सभी संसदीय क्षेत्रों में बड़ी रैलियां करेंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की रैली 25 व 27 मई को शिमला के रोहड़ू में प्रस्तावित है जबकि स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका गांधी 29 व 30 मई को मंडी,शिमला और सोलन में बड़ी रैलियां करेंगी। तो वहीं स्टार प्रचारक व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 26 मई को ऊना व नाहन में चुनावी जनसभा प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी की शिमला के रोहड़ू व नेरवा में चुनावी रैली प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा अन्य स्टार प्रचारकों का शेड्यूल भी बनाया जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :