कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव में मिल रहा भारी समर्थन
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण एक जून को होना है। अंतिम चरण में हिमाचल की चार लोकसभा चुनाव व 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पूर्व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना दिया है। चारों लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमतों से जीत हासिल करने जा रहे है। उनका कहना है कि शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भारी बहुमत के साथ जीत का परचम लहराने वाले हैं। हिमराल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनता का अपार स्नेह और जनसैलाब उमड़ रहा है। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देने वाले हैं क्योंकि शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें सांसद के रूप में चुनने का मन बना दिया है।
अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे विनोद सुल्तानपुरी : हरिकृष्ण हिमराल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :