हिमाचल आजकल
शिमला। नावर क्षेत्र के खांगटा से जय प्रकाश भापटा जिनको पिछले कल गुमराह कर भाजपा में शामिल करवाया गया था उन्होंने आज 24 घंटे में घर वापसी कर कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया है। जय प्रकाश भापटा ने भाजपा पर आरोप लगाया हैं कि उन्हें जबरन भाजपा में शामिल करवाया गया था। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह परिवार सहित पहले भी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे है और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए कार्य करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई ने जय प्रकाश भापटा का कांग्रेस पार्टी में दोबारा स्वागत किया है। ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा की दलगत राजनीति पर कड़ा विरोध जताया हैं।
खांगटा के जय प्रकाश भापटा की 24 घंटे में हुई कांग्रेस में घर वापसी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :