नई खेल नीति का उद्देश्य खेल उत्ष्टता को बढ़ावा देना
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्घि की है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक, शीतकालीन ओलम्पिक और पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताआें के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए कर दी गई है। इसी प्रकार रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपए के स्थान पर 3 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए के स्थान पर 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में उत्ष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों के लिए स्वर्ण पदक विजेताआें की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए इसे 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए कर दिया गया है। रजत पदक विजेताआें को अब 30 लाख रुपए के स्थान पर 2.50 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपए के स्थान पर 1.50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्र मण्डल खेलों और पैरा राष्ट्र मण्डल खेलों में गौरव हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को भी संशोधित पुरस्कार योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए 50 लाख रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताआें को 30 लाख रुपए के स्थान पर 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताआें को 20 लाख रुपए की जगह 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नई खेल नीति का उद्देश्य खेल उत्ष्टता को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है। पुरस्कार राशि में यह वृद्धि राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्घता को दर्शाती है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में की बढ़ोतरी : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :