हिमाचल आजकल
शिमला। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 25 नई वल्वों बसें और 50 टैम्पों ट्रैवलर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा परिवहन निगम के बेडे़ में इलैक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी, जिनके प्रापण के लिए प्रक्रिया जारी है। वर्तमान वित्त वर्ष में इलैक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 517 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परिवहन निगम प्रदेश के लोगों को परिवहन सुविधाएं प्रदान करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने परिवहन निगम के संचालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश में सीमित हवाई और रेल नेटवर्क के के लिए निगम की अहम भूमिका पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए परिसहन निगम के संचालन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को 63 प्रतिमाह करोड़ रुपए प्रदान करेगी।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इलैक्ट्रिक बसों की अहम भूमिका रहेगी। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
परिवहन निगम 25 नई वल्वों बसें व 50 टैम्पों ट्रैवलर खरीदेगा : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :