Sunday, January 11, 2026

कल नालागढ़ में चुनाव प्रचार करेंगी प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह वीरवार को नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी उनके साथ होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह कल नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्रिहोत्री यहां विभिन्न क्षेत्रों बघेरी, मस्तानपुर, अम्बवाला,झिरी वाला,दतोवाल, खेरा व सेनिमजरा में चुनावी  सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद प्रतिभा सिंह शिमला लौटेंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles