हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में ताजा हिमपात से वींटर पर्यटन सीजन को पंख लग गए है। पिछले लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे पर्यटन कारोबारियों को एक बार फिर वींटर पर्यटन सीजन के अच्छे चलने की उम्मीद जगी है। हालांकि सरकार ने कोरोना की तिसरी लहर को देखते हुए कई तरह की बंदिशें लगाई गई है। लेकिन बर्फबारी के बाद सूबे के होटल में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
रविवार को हुई बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र से पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे है। हालांकि पर्यटन विकास निगम के अलावा कई अन्य बड़े होटलों में 20 से लेकर 40 फीसदी की छूट दी जा रही है। अब ताजा बर्फबारी के बाद अगले कुछ दिनों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल, नारकंडा और खजियार में खूब बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अधिकतर मुख्य मार्ग बंद हो गए है। पर्यटक बर्फबारी की सूचना पर्यटन विभाग के पर्यटन सूचना केंद्रों से ले रहे है। बर्फबारी की सूचना मिलते ही सैलानियों ने शिमला और मनाली की ओर रख कर दिया है। लिहाजा स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटकों को बर्फबारी वाली जगह पर न जाने की सलाह दी जा रही है। मौसम साफ होने के बाद ही पर्यटक शिमला व मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थलों पर पर पहुंच पाएंगे।


| All Rights Reserved | Website By :