Saturday, April 11, 2026

हिमाचल की चोटियां बर्फ ने लकदक , आसमान से बरसा चांदी

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में बर्फ ने चफेद चादर ओढ़ दी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी  हिमपात हुआ है। इससे सूबे में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार रात को हुई बर्फबारी से प्रदेश के कई मुख्य मार्ग बद हो गए है। लंबे अरसे बाद राजधानी शिमला में भी एक करीब फुट बर्फ दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही स्थानीय प्रशासन ने सड़कों को खोलने का कार्य शुरू किया।

उधर, ऊपरी  शिमला के नारकंडा, फागू और खड़ापत्थर में भारी हिमपात हुआ है। नारकंडा व खड़ापत्थर  में दो फुट से अधिक बर्फ दर्ज की गई है। ऊपरी  शिमला के लिए वाहनों  की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। हालांकि नारकंडा व खड़ापत्थर में मुख्य मार्ग को खोलने का कार्य चल रहा है। ऊपरी शिमाल के कई संपर्क मार्गों पर परिवहन निगम की सैंकड़ों बसें फंसी हुई है। वहीं दूसरी ओर ताजा बर्फबारी से सेब बागवानों के चेहरे खिल उठे है। बागवानी विशेषज्ञ भी इस बर्फ को सेब की फसल  के  लिए  लाभदायक माने रहे है। इस बर्फबारी से सेब के पौधों में समय पर चिलिंग आवर पूरे होने में मदद मिलेगी। ताजा हिमपात के बाद सोमवार को सैलानी  शिमला और मनाली के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे है।  इस बर्फबारी से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles