Monday, April 13, 2026

राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 1,87,565 राजस्व मामलों का निपटारा किया: सुक्खू

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेशभर में अक्तूबर, 2023 से जलाई 2024, के मध्य राज्य सरकार द्वारा विशेेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का निस्तारण किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी प्रदेश सरकार ने वर्षों से पड़े राजस्व मामलों की समस्या का समाधान करने के लिए इस तरह की लोक अदालतों का आयोजन कर मिशन मोड में कार्य किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 30 और 31 जुलाई को 10,746 इंतकाल, 408 तकसीम और 541 निशानदेही के मामले निपटाने के साथ साथ 131 राजस्व त्रुटियों को सुधारा गया। इसके अतिरिक्त जुलाई, 2024 में 16,514 इंतकाल, 554 तकसीम और 2,142 निशानदेही और 464 राजस्व त्रुटियों के मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं जुलाई माह में 31,500 राजस्व मामलों का निपटारा किया गया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों को इन अदालतों के माध्यम से घर द्वार पर अपनी समस्याआें का समाधान मिल रहा है और राजस्व लोक अदालतों की सफलता का आकलन इस बात से किया जा सकता है कि लोग इस सुविधा का बढ़ चढ़ कर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अक्तूबर, 2023 से राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हर माह के अंतिम दो कार्य दिवस में इन लोक अदालतों का आयोजन कर लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया जाता है ताकि लोगों को राजस्व कार्यालयों के बार बार चक्कर न लगाने पड़ें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles