प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। युवा कांग्रेस के लिए चुनाव के लिए नया सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। यह जानकारी हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कांबोज, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव आयुक्त साजिद तारिक, पीआरओ उदय गुर्जर व प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी योगेश हांडा ने शुक्रवार को शिमला में मीडिया को दी है।
विनीत कांबोज ने बताया कि नामांकन 5 अगस्त से 14 अगस्त तक किया जा सकेगा। जबकि आपत्तियां की जांच 6 अगस्त से 15 अगस्त तक की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक की जाागी। उन्होंने कहा कि नामांकन के अंतिम तिथि के बाद सदस्यता अभिायान शुरू किया जाएगा।
चुानाव आयुक्त साजिद तारिक ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके करवाए जाएंगे। ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। पीआरओ उदय गुर्जर ने जानकारी दी कि हिमाचल युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों से पीआरओ नियुक्त किए गए हैं। ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके और चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो पाए। ।
हिमाचल युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :