Monday, April 13, 2026

पर्यावरण को साफ और सुरक्षित बनाये रखने के लिए करें पौधारोपण : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने मांदल में आयोजित वन महोत्सव में की शिरकत, रोपे देवदार के पौधे
हिमाचल आजकल
शिमला, 3 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पौधारोपण अत्यंत पुनीत व अहम कार्य है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जहां हमारी पृथ्वी अपने इतिहास के कठिन समय से गुजर रही है, वहीं यह अत्यंत जरूरी है कि सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें। ताकि पर्यावरण साफ और सुरक्षित बना रहे। मनुष्य अन्य जीवों के अस्तित्व के लिए जल, भूमि व वायु जैसे जरूरी संसाधनों का भी संरक्षण हो सकेगा।
शिक्षा मंत्री ने शनिवार को जुब्बल उपमंडल के तहत मांदल में हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत की जहां पर उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के तहत देवदार के पौधें भी रोपे। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांदल के छात्र-छात्राओं  ने और जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा सहित अन्य अधिकारीयों ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया।


बॉक्स
प्राकृतिक आपदा से जानमाल का भारी नुकसान
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कुछ दुखद घटनाएं हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस बार हिमाचल में मानसून देरी से आया है और शुरुआत में ही हिमाचल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओ में हमारे प्रदेश के 50 के करीब लोगों की मृत्यु और लापता होने की घटनायें भी हुई है जो कि अत्यंत दुख है। उन्होंने कहा कि एेसे समय में प्रदेश सरकार अपने प्रदेशवासियों के साथ दिन रात खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्य यूद्घस्तर पर जारी है।
बॉक्स
सेब सीजन पर सरकार की पूरी नजर
रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन अब शुरू हो चुका है और सरकार और सभी संबधित विभाग द्वारा सेब सीजन को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई असुविधा ना हो इसलिए सरकार द्वारा सभी विभागों व अधिकारिआें को उचित दिशा निर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तूफान के कारण सेब की फसल को हुए नुकसान के लिए जिला उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी सेब के नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र ही सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
बॉक्स


शिक्षा मंत्री ने देवता बनाड़ के मंदिर में नावाया शीश
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने देवता बनाड़ के मंदिर जाकर शीश नावाया और मंदिर प्रांगण में बैठ कर स्थानीय लोगों की समस्याआें को सुना। उन्होंने सभी समस्याओं को चरणबद्घ तरीके से निदान करने का आश्वासन दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles