कल्याण भवन जुब्बल और पंचायत भवन भोलाड का करेंगे उद्घाटन
हिमाचल आजकल
शिमला।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 9 अगस्त को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिक्षा मंत्री सुबह 10 बजे जुब्बल पहुँच कर कल्याण भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।
रोहित ठाकुर दोपहर 12 बजे भोलाड पहुंचेगे और पंचायत भवन भोलाड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राथल में आयोजित जातर में शिरकत करेंगे और नव युवक मंडल भोलाड द्वारा आयोजित तीसरे स्वर्गीय रविंदर राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :