हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में कोविड संक्रमण से लोगों की सेवा व सहायता के लिए फिर से अपनी देखरेख में आपदा प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल को इस समिति का समन्वयक नियुक्ति किया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस के सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुख इस समिति के कार्यकारी सदस्य बनाए गए है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रोन के मामलों ने इस महामारी के प्रति लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फिर से लोगों की सेवा व सहायता के लिए आपदा प्रबंधन समिति को कार्यन्वित करने का फैंसला लिया है। यह कमेटी प्रदेश में कोरोना से प्रभावित किसी भी व्यक्ति या परिवार को उसके उपचार में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समिति प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी अपनी नजर रखते हुए इसकी उन्हें हर रोज पूरी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी संभव होगा,प्रदेश कांग्रेस इस महामारी से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए पहली की तरह हर संभव मदद करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :