हिमाचल आजकल
शिमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मण्डल जुब्बल में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। तहसीलदार एवं उपमंडलाधिकारी जुब्बल ने ध्वजरोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद हिमाचल प्रदेश के पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के एनसीसी कैडेट्स और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या ) की छात्राओं द्वारा परेड भी की गयी।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आये छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
अपने सम्बोधन में तहसीलदार गुरमीत नेगी ने बताया कि आज का दिन भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन भारत वर्षों की परतंत्रता के बाद एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। आज का दिन उन महान क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिन्होंने स्वतंत्रता की राह में अपना सब कुछ दाँव पर लगा दिया था।

जुब्बल स्टेडियम में आये सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सभी देश के प्रति अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का ठीक से पालन करें और देश कि उन्नति और प्रगति में सहायक बने।
इस अवसर पर के खंड विकास अधिकारी जुब्बल करण सिंह, एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान, नाइब तहसीलदार जुब्बल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :