सत्यानन्द स्टोक्स ने हिमाचल को सेब उत्पादन में दिलाई खास पहचान
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि हिमाचल में बागवानी के क्षेत्र में विशेष तौर पर सेब उत्पादन के जनक सत्यानन्द स्टोक्स को उनके इस क्षेत्र में अहम योगदान के लिए देश का कोई सर्वोच्च सम्मान दिया जाए । सत्यानंद स्टोक्स ने सेब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश को एक विशेष पहचान दिलाई है। उनका कहना है कि देशभर में हिमाचल का सेब अपनी गुणवत्ता के लिए विशेष पहचान रखता है और आज इसका प्रदेश की आर्थिकी में बहुत बड़ा योगदान है। लाखों लोग सेब बागवानी व इसके व्यवसाय से जुड़े है।
राठौर ने कहा है कि अगर सत्यानन्द स्टोक्स को प्रदेश की बागवानी में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश का गौरव भारत रत्न जैसे सम्मान से सम्मानित किया जाता है तो यह सम्मान प्रदेश के लाखों बागवानों का होगा। जो इस व्यवसाय से जुड़े है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की 5 हजार करोड़ से अधिक की वार्षिकी आर्थिकी इस व्यवसाय से जुड़ी है। प्रदेश में बागवानी विकास के लिए प्रोत्साहन देने की बहुत ही जरूरत है।
उन्होंने ने प्रदेश सरकार से इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के सामने रखने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि सेब बागवानी क्षेत्र के प्रोत्साहन के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि व सेब बागवानों का बहुत बड़ा सम्मान होगा। सत्यानंद स्टोक्स ने सेब उत्पादन की राह जो प्रदेशवासियों को दिखाई है उसके लिए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए प्रदेश सरकार को भी उनकी याद में किसी स्मारक की स्थापना करनी चाहिए।
बीते दिन सत्यानन्द स्टोक्स की जयंती थी। उनकी जयंती पर कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में नारकंडा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बागवानों ने उन्हें याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
सेब उत्पादन के जनक सत्यानन्द स्टोक्स को मिले सर्वोच्च सम्मान : कुलदीप राठौर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :