Thursday, February 26, 2026

विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल को पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी

हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान और हिमाचल प्रदेश पब्लिक प्रोजेक्ट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों समेज, बागीपुल, राजभन मानिकरण और मलाना की भी दौरा किया । इस क्षेत्र में जान और संपत्ति को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने रिकर्ड 5 दिनों में बेली ब्रिज की बहाल की है।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को इस आपदा में तकरीबन 500 करोड़ रुपए के नुकसान की जानकारी मिली है। उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सडक़ मंत्री नितिन गडक़री से प्रदेश को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य हिमाचल को एक मजबूत और समृद् राज्य बनाना है, और इसके लिए हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रदेश सरकार हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles