नारकंडा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हिमाचल आजकल
शिमला। राज्पपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को शिमला के नारकंडा के नजदीक हाटू मंदिर में पूजा अर्चना की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं। राज्यपाल का यह पहला हाटू मंदिर का दौरा था। यहां के प्राकृतिक नजारे से वह बहुत प्रभावित हुए।
राज्यपाल के हाटू मंदिर पहुंचने पर हाटू मंदिर कमेटी के प्रधान भूपिंन्दर सिंह कंवर, भंडारी हेत राम और सचिव ज्ञान चंद डोगरा ने स्वागत किया। भूपिंन्दर सिंह ने राज्यपाल को मंदिर के इतिहास और स्थानीय मान्यताआें से उन्हें अवगत करवाया।
राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक स्थल हाटू को पर्यटन की ²ष्टि से विकसित करने और इस स्थान पर और सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है। बाद में, राज्यपाल ने नारकंडा में पौधारोपण अभियान में भी भाग लिया। राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने सर्किट हाउस नारकण्डा के समीप पौधारोपण किया। जिला प्रधासन और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर पोधा रोपण किया।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए पौधारोपण समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान यहां के वनों से भी है जिनका संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौसम में आ रहे परिवर्तन का एक प्रमुख कारण वनों का कटान भी है। पौधा लगाकर हम इस कमी को पूरा कर सकते हैं।


| All Rights Reserved | Website By :