Saturday, August 1, 2026

देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची सेब की 50 लाख पेटियां

हर  रोज मंडियों में पहुंच रही सेब की 4 लाख पेटियां
हिमाचल आजकल

शिमला।  मॉनसून कमजोर पडऩे के बाद प्रदेश में  सेब सीजन  ने रफ्तार पकड़ दी है।  देश व प्रदेश की फल मंडियों में  सेब की डिमांड भी  बढऩे लगी है। प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान शुरू जोरों पर चल रहा है।  देश व प्रदेश की फल मंडियों में अब तक करीब  50 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। हर रोज विभिन्न फल मंडियों सेब की तकरीबन 4 लाख पेटियां पहुंच रही है।  पिछले एक हफ्ते से  मंडियों में सेब के दामों में भी कमी आई है।

हिमाचल में सेब सीजन में अब तेजी आने लगी है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अर्ली वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचने लगा है। इसके अलावा रॉयल सेब भी मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। सेब  की पैकिंग यूनिवर्सल कर्टन में की जा रही है। जिला शिमला के रोहड़ू, कोटखाई,जुब्बल,चौपाल रामपुर, नारकंडा व कुमारसेन क्षेत्र में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है।
सितंबर के पहले हफ्ते  में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हे
जाएगा। उधर, अब तक देश व प्रदेश की विभिन्न मंडियों में  तकरीबन 50  लाख सेब की पेटियां भेेजी जा चुकी है।  हालंाकि इस बार भी प्रदेश में सेब के कम उत्पादन होने की अनुमान लगाया है। लेकिन हिमाचल के  सेब के दिल्ली की आजादपुर व पिंजौर फल मंडी में  अधिक डिमांड है।  वहीं शिमला की पराल व भट्ठाकुफर मंडी के अलावा सोलन  व परवाणु फल मंडी में भी सेब की आमद बढऩे लगी है। बहरहाल सितंबर के पहले हफ्ते में ऊंचाई वाले  क्षेत्रों से रॉयल वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। रॉयल सेब को लंबे समय तक सीए स्टोर में रखा जा सकता है। अन्य वैरायटी के सेब के मुकाबले रॉयल सेब में जूस भी अधिक होता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles