Thursday, February 26, 2026

हितार्थ व द्विजा स्वयं सहायता समूह द्वारा जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा उत्सव का आयोजन

हिमाचल आजकल
शिमला। हितार्थ व द्विजा स्वयं सहायता समूह, न्यू शिमला ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को कान्हा उत्सव का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन, सेक्टर – 2 न्यू शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद आशा शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। आशा शर्मा का हितार्थ व द्विजा स्वयं सहायता समूह के सचिव कीर्ति गोयल व सदस्य लिपिका ठाकुर व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों ने छोटी छोटी गइया, छोटे – छोटे ग्वाल , वो किसना है पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण जन्मोत्सव नाटिका आकर्षण का केंद्र बनी। राधा कृष्ण, वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपस्थित जन का मन मोह लिया।
इसके बाद कीर्तन संध्या का भी आयोजन किया। इस अवसर पर श्हितार्थ व द्विजा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा प्रसाद, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles