हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हेलीपोर्ट्स और होटलों सहित पर्यटन की परियोजनाआें को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागर विमानन महानिदेशाललय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने ने पर्यटन विभाग को जिला कांगड़ा के पालमपुर में कम से कम पांच हजार लोगों की क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष निर्मित करने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए मजबूत अधोसंरचना की जरूरत रहती है। इस तरह के निर्माण कार्यां से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाता है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस बाली, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, प्रमुख अभियंता एन.के सिंह और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
प्रदेश में पर्यटन की परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए : मुख्यमंत्री
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :