हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) अखिलेश्वर सिंह लिमिटेड को नई दिल्ली में आयोजित 24वें नेशनल मेनेजमेंट समिट के दौरान टप रैंकर्स मैनेजमेंट क्लब द्वारा प्रतिष्ठित सीएफओ लीडरशिप अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया है। शिखर सम्मेलन की थीम ष्परिवर्तन की सफलता हेतु निरंतर व्यवधानों की दुनिया में कार्य के भविष्य को आकार दें।
अखिलेश्वर सिंह को एसजेवीएन के कारोबार को बढ़ावा देने में उनके उत्ष्ट योगदान के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। एके सिंह निदेशक (वित्त) के नेतृत्व में कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में कई गुना वृद्घि हुई है। श्री सिंह ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से प्रतिस्पर्धी दर पर निर्माण ऋण जैसे अभिनव वित्तीय प्रबंधन का आरंभ किया, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में प्रतिस्पर्धात्मकता आई और आज की तारीख में एसजेवीएन का सौर एवं पवन ऊर्जा पोर्टफोलियो 7.3 गीगावाट है। एसजेवीएन देश के आर्थिक विकास की कहानी लिख रहा है और साल-दर-साल उत्ष्ट प्रदर्शन के आधार पर इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। यह अवार्ड शीर्ष रैंकर्स द्वारा उत्ष्ट नेतृत्व व नवाचार के लिए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए दिया गया है।
एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) अखिलेश्वर सिंह को सीएफओ लीडरशिप अवार्ड-2024 से सम्मानित किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :