Friday, February 27, 2026

सुशील शर्मा ने अरुणाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक), अजय शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के आेएसड राकेश सहगल, परियोजना प्रमुख (एटालिन एचईपी) सहित अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने राज्य में जलविद्युत सेक्टर पर विस्तृत समीक्षा की। एसजेवीएन को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में कुल 5097 मेगावाट क्षमता की पांच परियोजनाएं आवंटित की गई हैं।

सुशील शर्मा ने इन जलविद्युत  परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी और विभिन्न मंजूरियों के समाधान के लिए सहयोग मांगा। इन परियोजनाआें के विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपए के फंड की आवश्यकता होगी और  परियोजनाओं की कमीशनिंग से सभी हितधारकों को लाभ सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री ने इन जलविद्युत  परियोजनाओं के लिए समय पर मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles