अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहली बार होगा सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्य संसदीय सचिव व जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 13 से 19 अक्तूबर, तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा देशों की इसमें सहभागिता हो। इस बार एक विशेष सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय और विदेशी संस्कृति का मिश्रण पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरत अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव इस आयोजन का मुख्य आकर्षण है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के रंगारंग लोक नृत्यों के साथ-साथ विभिन्न देशों की संस्ति को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
यह बात संदर ठाकुर ने शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में आयोजित 30 डेज टू गो उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्य संसदीय सचिव ने 17वीं शताब्दी से चली आ रही कुुल्लू दशहरा की एेतिहासिक परंपरा की झलक दिखाई। उन्होंने कहा कि कुल्लू में करीब 365 स्थानीय देवी-देवता निवास करते हैं इसलिए इस भूमि को देवभूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के आयोजन के लिए अब तक 332 स्थानीय देवी-देवताआें को निमंत्रण भेजा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं इसलिए न केवल कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि इसके विस्तार पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय यह कार्यक्रम बीते वर्षों की परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा, हालांकि वाणिज्यिक व्यापार मेले दीवाली के त्योहार तक जारी रहेंगे। इसमें अटो मेला, ग्रामीण विकास मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और विभिन्न अन्य संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॅाल शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयेाजन 13 से 19 अक्तूबर तक होगा : सुंदर ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :