Friday, February 27, 2026

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

हिमाचल आजकल

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा।
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles