Saturday, February 28, 2026

एसजेवीएन ने शिमला में अंतर परियेाजना टूर्नामेंट का आयोजन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय शिमला वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतर परियोजना बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, शिमला में कर रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने कहा कि खेल आयोजन टीमवर्क, आपसी सम्मान, संचार, रणनीतिक आयोजना पर जोर देते हैं। कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देते हैं, तनाव दूर करने का अवसर प्रदान करते हैं, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं और खिलाडिय़ों के बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूत करते हैं। यह बैडमिंटन टूर्नामेंट कर्मचारियों के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने का एक मंच है।
अंतर परियोजना बैडमिंटन टूर्नामेंट में कारपोरेट मुख्यालय शिमला, नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन, रामपुर जलविद्युत स्टेशन, सुन्नी बांध एचईपी और चिनाब परियोजनाएं, धौलासिद्घ एचईपीध्रैटवाड़ मोरी एचपीएस से कुल पांच पुरुष टीमें और तीन महिला टीमें भाग ले रही हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles