Thursday, February 26, 2026

रोहित ठाकुर ने अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में की शिरकत

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार शाम कुल्लू के ढालपुर पहुंच कर अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कुल्लू जिला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या पर मुख्य संसदीय सचिव व कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर भी उपस्थित रहे ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles