Friday, February 27, 2026

विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हाइड्रो) ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन का दौरा

हिमाचल आजकल
शिमला। केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल ने वीरवार को को 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, राज कुमार चौधरी के साथ अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मोहम्मद अफजल ने अधिकारियों के साथ बैठक की । उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि विद्युत मंत्रालय के साथ पारदर्शिता को बनाएं रखे तभी सामंजस्य के साथ दिशा-निर्देश जारी किए जा सकेंगे। उन्होंने मेन पवर, पदौन्नति पॉलिसी पर भी एकरूपता लाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जिसमें टरबाइन हल, कंट्रोल रूम शामिल हैं। उन्होंने हार्टकोटिंग फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया और सिल्ट से नुकसान हुए संयंत्रों की कोटिंग कार्य को भी देखा स यह एक एेसा पावर स्टेशन है जिसके पास अपना हार्टकोटिंग सुविधा उपलब्ध है। मोहम्मद अफजल ने परियोजना की परिचालन दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि नवनियुक्त प्रतिभाआें को मोटिवेट कर उन्हें लीडर की भूमिका में आगे लाएं। उन्होंने स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए किए जा रहे सीएसआर कार्यों पर भी संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस मौके पर निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने अफजल महोदय का आभार प्रकट किया और उनके द्वारा दिये गए दिशा-निर्देश एवं अनुभव से यकीनन विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles