हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस के पिछले दिनों सम्पन्न हुए चुनाव में नव निर्वाचित युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई की कार्यकारिणी ने सचिवालय में शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी निर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संगठन की मजबूती के लिए मिल जुलकर कार्य करने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से युवाआें को जोडऩे का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला शिमला युवा कांग्रेस महासचिव दीक्षित भारद्वाज, तुषार स्तान, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा, युवा कांग्रेस कोटखाई ब्लॉक के अध्यक्ष अतुल चौहान, युवा कांग्रेस जुब्बल ब्लॉक के अध्यक्ष विक्रांत सिथटा, युवा कांग्रेस नगर पंचायत जुब्बल के अध्यक्ष तुषार गुप्ता व सभी निर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहें।



| All Rights Reserved | Website By :