Friday, February 27, 2026

संदीप चौहान सेंडी ने थामा कांग्रेस का दामन

हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई के उबादेश की ग्राम पंचायत कलबोग के चमेंन गांव से संदीप चौहान (सेंडी) ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। इस दौरान जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्य्क्ष रमेश चौहान, ग्राम पंचायत थरोला के पूर्व प्रधान अमोलक राम मेहता, ग्राम पंचायत कलबोग के पूर्व उप प्रधान नरेन्द्र डोगरा, खनेटी पंचायत के पूर्व प्रधान कामेश्वर सोफरा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कपिल चौहान भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles