मंडी में बनने वाले शिवधाम पर खर्च होंगे 150. 27 करोड़
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य स्तम्भ है। राज्य सरकार विभिन्न पर्यटन परियोजनाआें को निर्धारित समय में पूरा करने को प्राथमिकता दे रही है ताकि पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र मेें अधोसंरचना निर्माण व मजबूती के लिए आने वाले समय में 2415 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाआें की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मंडी में बनने वाले शिवधाम पर 150. 27 करोड़ रुपए और जिला हमीरपुर के बाबा बालक नाथ मन्दिर के सौन्दर्यीकरण पर 51. 70 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार 78. 09 करोड़ रुपए की लागत से जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और पालमपुर नगर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार 280. 39 करोड़ की लागत से जिला हमीरपुर के नादौन, जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और जिला कुल्लू के मनाली व कुल्लू में वैलनैस सेन्टर विकसित करेगी। जिला कुल्लू के नग्गर किले के संरक्षण व मरम्मत कार्य पर 8. 64 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है और इस कड़ी में नादौन में राफ्टिंग कम्पलैक्स और मनाली, धर्मशाला और शिमला में रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाएगा। इन पर 163. 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेहतर हवाई सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार हेलीपोर्ट का निर्माण कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाआें के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को डीजीसीए जिला शिमला के संजौली, रामपुर, जिला मंडी के कंगनीधार और जिला सोलन के बद्दी हेलीपोर्ट सहित मौजूदा अन्य हेलीपोर्ट के लिए परिचालन स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि इन हेलीपोर्ट में हेलीकप्टर सेवाओं का संचालन सुगम हो सके।
सुक्खू ने कहा कि पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं और सरकार इन क्षेत्रों के विकास और अधिकतम लाभ अर्जित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ी है, जो प्रदेश की आर्थिकी को सु²ढ़ करने में महवपूर्ण साबित हो रही है।
पर्यटन अधोसंरचना निर्माण पर खर्च होंगे 2415 करोड़ : मुख्यमंत्री
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :