Thursday, February 26, 2026

डीसी शिमला व अन्य अधिकारियों ने स्वेच्छा से छोड़ी बिजली सब्सिडी

हिमाचल आजकल
शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिकारीयों को एक फार्म भर कर सौंप दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों व जिला के साधन संपन्न बिजली उपभोक्ताओं को भी स्वेच्छा से बिजली की सब्सिडी छोडऩे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सब्सिडी केवल उन्हीं लोगों को मिलनी चाहिए जो गरीब तबके से आते हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles