छात्रावास में वॉलीबल के अलावा कबड्डी व बैडमिंटन खेल की दी गई है स्वीकृति
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के खेल छात्रावास के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। 2 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस भवन के बनने से छात्राओं को और अधिक बेहतर खेल सुविधाएं मिले सकेंगी।
उन्होंने बताया कि इस छात्रावास में वॉलीबल के अलावा अब कबड्डी और बैडमिंटन खेल की स्वीकृति भी दी गई है। इससे कि छात्राओं को और अधिक अवसर मिलेंगे और और स्थानीय खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं घरद्वार पर ही मिल सकेंगी।
रोहित ठाकुर ने बताया कि इस खेल छात्रावास के भवन की आधारशिला 20 जुलाई 2016 को रखी गई थी जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार में वह मुख्य संसदीय सचिव थे और आज उनके शिक्षा मंत्री रहते हुए इस भवन का लोकार्पण किया गया है। यह इस बात का पर्याय है कि पिछली भाजपा सरकार ने इस भवन पर कोई निवेश नहीं किया और विकासकार्य को पूरे तरीके से नजरअंदाज किया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में जितने भी शिलान्यास और उद्घाटन भाजपा सरकार ने किए वह सभी चुनाव के मद्देनजर महज वोट पाने की इच्छा से किए किन्तु इन सभी बातों का कोई लाभ उनको नहीं मिला और जनता ने झूठे वादों को दरकिनार कर विकास का हाथ थामा और जुब्बल नावर कोटखाई में फिर से कांग्रेस का परचम बुलंद हुआ।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिन हुए मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री ने बताया कि वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी है कि उन्होंने पिछले कल कोटखाई में 40 करोड़ रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं के उद्घघाटन किए। इसमें विकास भवन कोटखाई और एचपीएमसी सीए स्टोर गुम्मा विकासकार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, इंजनियरिंग कलेज गुम्मा में अतिरिक्त नये कोर्स शुरू करने तथा साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य भवन कोटखाई को स्त्रोन्नत करके सिविल अस्पताल का दर्जा देने की भी घोषणा की।
रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में नित नये प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज युवाआें को जरूरत है कि वह नशे के चंगुल में ना फसें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए।



| All Rights Reserved | Website By :