Monday, January 12, 2026

शिमला में 7 फरवरी को आयोजित होगा यूथ कांग्रेस का सम्मेलन

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह भी होगा आयोजित
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश यूथ कांग्रेस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 7 फरवरी को शिमला के राजीव भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दिन युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर पद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, कांग्रेस प्रदेश् -अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु , युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज, सहप्रभारी योगेश हांडा और वर्तमान प्रदेश सरकार के मंत्री व कांग्रेस पार्टी के विधायक व कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
यूथ कांग्रेस कार्यालय सचिव मान सिंह ठाकुर ने कहा कि 7 फरवरी को युवा सम्मेलन के समापन के बाद पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय नेतृत्व की अगवाई में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बैठक का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों व रणनीति पर चर्चा होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles