हिमाचल आजकल
शिमला। बिहार रिन्यू एबल एनर्जी डेवल्पशमेंट एजेंसी (बीआरईडीए) ने सार्वजनिक उपक्रम एसजेवीएन की बिहार राज्य में क्रियान्वित की जा रही ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना से 3.11रुपए रुपए प्रति प्रति यूनिट के डिस्कवर्ड टैरिफ के आधार पर 200 मेगावाट बिजली क्रय करने करने के लिए आशय पत्र जारी किया है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग (बीईआरसी) द्वारा टैरिफ की के अनुमोदन के बाद आशय पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में एसजेवीएन शीघ्र ही पीपीए पर हस्ताक्षर करेगा।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने अगवत कराया कि एसजेवीएन ने अगस्त,2021 में आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के दौरान बिल्डर, आेन एंड अपरेट (बीआेआे) आधार 3.11रुपए रूपए यूनिट की दर से 200 मेगावाट परियोजना को खुली प्रतिस्पार्धी टैरिफ बोली प्रक्रिया के माध्य्म से हासिल किया था । उन्हों्ने बताया कि इस परियेाजना के निर्माण और विकास की संभावित लागत 1000 करोड़ रूपए है । इस परियोजना से पहले वर्ष में 420.48 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पावदन की संभावना है और 25 वर्षों की अवधि में परियोजना संचयी विद्युत उत्पाजदन लगभग 10512 मिलियन यूनिट होगा । बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी (बीएसपीएचसी) और एसजेवीएन के मध्यद विद्युत क्रय समझौते (पीपीए) पर 25 वर्षों की दीर्घावधि लिए हस्ताक्षर किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसजेवीएन की कुल स्थादपित क्षमता 2016.5 मेगावाट है जिसमें 1912 मेगावाट की दो जलविद्युत परियोजनाएं और 104.5 मेगावाट के 4 नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र (6.9 मेगावाट मेगावाट के दो सौर संयंत्र व 97.6 मेगावाट के 2 पवन संयंत्र) शामिल हैं । एसजेवीएन के पास वर्तमान में 2550 मेगावाट की सौर परियोजनाएं विभिन्न स्थलों पर निष्पादनाधीन हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी सौर परियोजनाआें को 2023 तक कमीशन कर दिया जाएगा, जो एसजेवीएन की नवीकरणीय क्षमता के लिए एक विशाल उपलब्धि होगी।


| All Rights Reserved | Website By :