हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 मार्च और 2 अप्रैल को जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 31 रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत पनोग के डिलवी गांव के लिए संपर्क सडक़ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह क्यारी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे चमशु पुल की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत कुडू के अंटी सबाहर से हरिजन बस्ती धार कोटि सेरटी तक संपर्क सडक़ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कुड्डू में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे। शिक्षा मंत्री दोपहर बाद हाटकोटी माता मंदिर जाएंगे।
शिक्षा मंत्री 31 मार्च व 2 अप्रैल को जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :