Friday, February 27, 2026

एसजेवीएन लिमिटेड ने अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्‍ठी का आयोजन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में एसजेवीएन द्वारा कर्मचारियों के मध्य हिन्दी को लोकप्रिय बनाने व हिंदी में और अधिक कामकाज करने हेतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए आज कारपोरेट मुख्घ्यालय, शिमला में अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में निदेशक (कार्मिक), अजय कुमार शर्मा सहित कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (सिविल), एस$ मारासामी व निगम के वरिष्घ्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य यतिन्द्र कुमार कटारिया, पूरन चंद टंडन, बीरेन्‍द्र कुमार यादव एवं राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के संयुक्‍त  निदेशक(कार्यान्वयन), कुमार पाल शर्मा वक्घ्ता के रूप में भी शामिल हुए।
इस संगोष्ठी का उद्घाटन अजय कुमार शर्मा, निदेशक(कार्मिक) द्वारा किया गया। संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित निगम कर्मियों और नराकास, शिमला (कार्यालय-2) के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निदेशक(कार्मिक) ने कहा कि हम सबको अपनी प्रतिबद्धताओं  और प्रयासों से राजभाषा के संवर्धन के प्रति सदैव ऊर्जावान रहना है। भाषा अभिव्यक्ति का माध्घ्यम होने के साथ-साथ जीवन के सांस्कृतिक पहलुआें में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी भाषा के संवर्धन में देश के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह संगोष्ठी न केवल हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करने का अवसर प्रदान करती है, अपितु इसके व्यवहारिक एवं प्रशासनिक उपयोग को मजबूज करने के लिए विचार-विमर्श का एक सशक्त मंच भी प्रस्तुत करती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles