शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाकात
हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई की ग्राम पंचायत पनोग के गांव नेहरा के निवासी गोपाल धांटा, प्रताप धांटा, भूपिंदर धांटा, अजय धनी, विजय धनी, सचिन धांटा, अतुल धांटा, शकुन धांटा और दीक्षित धनी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इसके अलावा डिलवी गांव से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पिंकू चौहान, ग्राम पंचायत रावलाक्यार के चडिय़ाणा गांव से भाजपा के कार्यकर्ता रंजन चौहान, अभिषेक चौहान, चेतन चौहान ग्राम पंचायत क्यारी के जालल से संबंध रखने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता वरुण चौहान ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की हैं। इसी प्रकार चडिय़ाणा निवासी विवेक चौहान व नितिन चौहान ने पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करने की प्रतिबद्घता जताई।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, एलएमबी बैंक के निदेशक देविंदर नेगी, नगर पंचायत कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, घयाल क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंदर भीमता, राम कृष्ण चौहान, भोपाल धानटा व विनीत चौहान भी उपस्थित रहे।




| All Rights Reserved | Website By :