हिमाचल आजकल
शिमला। 2025 सीआईएसएफ को अपनी सुरक्षित तट, समृद्घ भारत थीम पर आधारित एेतिहासिक पहल ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथन 2025 के सफल और शानदार समापन हुआ है। सीआईएसएफ द्वारा आयोजित ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथन का भव्य समापन कन्याकुमारी में हुआ। इस समापन समारोह में सीआईएसएफ के महानिदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ ने सीआईएसएफ के साइकिल चालकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया ।
यह भव्य कार्यक्रम विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तमिल संत एवं दार्शनिक थिरुवल्लुवर की मूर्ति के निकट आयोजित किया गया।
इस साइक्लोथन को 7 मार्च 2025 को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा राजदित्य चोल सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, तक्कोलम, रानीपेट जिला, तमिलनाडु से वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर शुरू किया गया था । इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में 125 समर्पित सीआईएसएफ साइकिल चालक, जिनमें 14 महिला बल सदस्य भी शामिल थीं, ने भाग लिया। इन साइकिल चालकों ने कुल 6,553 किमी की दूरी तय की, जो 11 राज्योंकेंद्र शासित प्रदेशों से होकर 25 दिनों तक चली। इस साइक्लोथन के दौरान 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में इसमें भाग लिया, जिससे इस पहल के प्रति जनता का मजबूत समर्थन सामने आया। इस साइक्लोथन को सीआईएसएफ की तटीय क्षेत्रों में स्थित विभिन्न इकाइयों के बल सदस्यों के साथ-साथ अन्य राज्य और केंद्रीय सरकार की एजेंसियों से समर्थन और महत्वपूर्ण सहयोग मिला । देश के प्रमुख तटीय शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों, जैसे पारादीप पोर्ट, कोणार्क सूर्य मंदिर, गेटवे अफ इंडिया (मुंबई), विशाखापत्तनम, मैंगलोर, चेन्नई, कोचीन तथा पुडुचेरी में भव्य स्वागत और फ्लैग-अफ समारोह आयोजित किए गए, जिसने साइक्लोथन के संदेश को और अधिक प्रभावशाली और व्यापक रूप से फैलाया।
सायक्लोथन का उद्देश्य तटीय समुदायों को भारत की तटरेखा से जुड़े विभिन्न सुरक्षा खतरों के बारे में जागरूक करना था, जिसमें तस्करी (जैसे नशीले पदार्थ, हथियार और विस्फोटक सामग्री) जैसी अवैध गतिविधियाँ, घुसपैठ के खिलाफ सतर्कता की आवश्यकता, और इन पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जन जागरूकता फैलाना था।
खेल जगत के प्रमुख व्यक्तित्व
फिल्म इंडस्ट्री के सितारों समेत अन्य कई हस्तियों ने अपने समर्थन से तटीय सुरक्षा के इस अभियान में अनगिनत लोगों को प्रेरित किया।
व्यापक भागीदारी और कवरेजरू सायक्लोथन की यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और संवादों का आयोजन किया गया। जिसमें 26 प्रमुख आयोजन और 118 स्थानीय संवाद शामित्ल थे, जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गर्मजोशी से अपना समर्थन प्रदान किया । इन संवादों के दौरान तटीय सुरक्षा और तटीय जीवन की चुनौतियों पर केंद्रित चर्चाओं के माध्यम से विचारों और दृष्टिकोणोंका आदान-प्रदान किया गया। स्थानीय भागीदारी के सहयोग से विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्रीय विशिष्ट गीत, नृत्य, मार्शल आर्ट, पारंपरिक परिधान और सांस्तिक प्रथाआें का शानदार प्रदर्शन किया गया।


| All Rights Reserved | Website By :