Saturday, February 28, 2026

जुब्बल की सराजी-धड़ाल सडक़ की हुई सफल पासिंग

ग्रामवासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल क्षेत्र के कुडड़ू पंचायत की सराजी-धड़ाल सडक़ सम्पर्क मार्ग की सफलतापूर्वक पासिंग होने पर पंचायत के लेागों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से कुड्डू पंचायत की सराजी-धडा़ल सडक़ सम्पर्क मार्ग की सफल पासिंग संभव हो पाई हैं। गौरतलब हैं कि उप चुनाव के बाद जुब्बल नावर कोटखाई में अब तक रिकॉर्ड 115 सडक़ें और कांग्रेस सरकार के गठन के बाद 95 वीं सडक़ की सफल पासिंग हो गई हैं। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में मात्र 5 सडक़ों की ही पासिंग करवा पाई। सडक़ की पासिंग के दौरान लोक निर्माण उप मंडल जुब्बल के अधिशासी अभियंता, कामेश्वर चौहान उप प्रधान कुड्डू, कांग्रेस कार्यकर्ता सुधीर चौहान, लक्ष्मण चौहान, कमाल चौहान, कुलदीप चौहान, राकेश चौहान, राजेश चौहान व रिंकू चौहान उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles